Teacher Recruitment 2022: शिक्षक पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस समय देश भर में 60,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्तियां हो रही हैं .स्नातक, बी.एड, डी.एड पास उम्मीदवारों के लिए ये अवसर उपलब्ध हैं। सभी भर्ती की विस्तृत जानकारी नीचे साझा की जा रही है:
Orissa Teacher Recruitment 2022
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उड़ीसा ने 11403 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इसके लिए (डीएसई ओडिशा भर्ती 2022), माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ओडिशा (डीएसई ओडिशा) ने प्रारंभिक नियुक्ति शिक्षक (डीएसई ओडिशा भर्ती 2022) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं (डीएसई ओडिशा भर्ती 2022) डीएसई ओडिशा की ऑफिशियल वेबसाइट dseodisha.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (डीएसई ओडिशा भर्ती 2022) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 3 जनवरी
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 जनवरी
Army School Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रयागराज शैक्षणिक वर्ष-2022-23 के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती कर रहा है. आर्मी पब्लिक स्कूल, प्रयागराज द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान के लिए टीजीटी, प्राथमिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष, संगीत शिक्षक, शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा, कला और शिल्प शिक्षक, कंप्यूटर लैब तकनीशियन और अवर श्रेणी लिपिक के पद विषय पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी 2022 है
आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल, ओल्ड कैंट, तेलियरगंज, प्रयागराज-211004
AWES Army Public School Recruitment 2022
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने टीचिंग पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं (AWES आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2022)। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (AWES आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, AWES की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों (AWES आर्मी पब्लिक स्कूल भर्ती 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 जनवरी से शुरू हो गई है
आवेदन करने की आरंभ तिथि – 07 जनवरी 2022
अप्लाई करने की लास्ट डेट- 28 जनवरी 2022
Punjab Teacher Recruitment 2022
पंजाब के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकाली हैं. पंजाब शिक्षा विभाग ने मास्टर कैडर के 4161 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। नोटिस के मुताबिक मास्टर कैडर के पदों पर बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन अधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर करना होगा. मास्टर कैडर पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 है। मास्टर कैडर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को बी.एड के साथ ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए। नोटिस के अनुसार मास्टर कैडर के तहत गणित, विज्ञान, हिंदी, पंजाबी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।
Assam Teacher Recruitment 2022
असम माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, डीएसई असम ने पीजीटी और जीटी शिक्षक पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है (डीएसई असम भर्ती 2022)। जिसके माध्यम से कुल 556 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 15 से 31 जनवरी 2022 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट madhyamik.assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं
Rajasthan Teacher Recruitment 2022
राजस्थान शिक्षक शिक्षक पात्रता परीक्षा, REET में सफल उम्मीदवारों के लिए 32000 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 10 जनवरी से भर्ती पोर्टल भर्ती.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आपको बता दें कि शिक्षक के 32000 पदों में से 31000 सामान्य शिक्षक हैं जबकि 1000 विशेष शिक्षक पद हैं। जिसमें लेवल 1 के 15500 पद और लेवल 2 के 16500 पद शामिल हैं
UP Teacher Recruitment 2022
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) जल्द ही 70000 से अधिक TGT और PGT और प्रिंसिपल की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TGT और PGT के लिए 5000 से ज्यादा वैकेंसी होंगी. जबकि 2000 पद प्राचार्य के होंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयन बोर्ड द्वारा शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है | सरकार की मंजूरी के बाद भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपीएसईएसएसबी टीजीटी और पीजीटी भर्ती 2022 की अधिसूचना 15 जनवरी तक जारी होने की संभावना है। शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट लेने के लिए समय-समय पर यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
इस से जुडी और जानकारी जानने के लिए BiharLocalnews.com को बुकमार्क कर लें।