Brabu:- स्नातक पार्ट-1 की परीक्षा इन कारणों से हुआ रद्द, इस दिन जारी होगा नया शेड्यूल

0
brabu tdc part-1 practical exam 2022 postponed

Brabu TDC Part 1 Practical Exam 2022 Postponed :-  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय यानी कि Brabu ने स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट-1 की प्रैक्टिकल परीक्षा जिसकी शेड्यूल कल शाम यानी कि 8 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था।

वह प्रैक्टिकल की परीक्षा स्थगित कर दिया गया है।

Brabu TDC Part 1 Practical Exam 2022 Postponed : 9 दिसंबर से होनी थी प्रैक्टिकल परीक्षा

आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें की Brabu के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक Bihar University के 98 कॉलेजों में स्नातक पार्ट- वन की प्रैक्टिकल की परीक्षा 09 December, 2022 से लेकर 16 December, 2022 तक होनी थी।

स्नातक पार्ट वन का प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कई कॉलेजों ने दूसरे कॉलेज का सेंटर बनने से इनकार कर दिया है। कॉलेजों के सेंटर लेने से इनकार करने पर परीक्षा विभाग को नौ दिसंबर से होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।

Also Read:- BSEB 12th Exam Date 2023 : बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट का शेड्यूल, 1 फरवरी से परीक्षा होगा शुरु

जल्द जारी होगा नया शेड्यूल

परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार का कहना है कि वह दो से तीन दिन में प्रैक्टिकल परीक्षा की नई तारीख तय करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पता कर रहे हैं कि कहां क्या समस्या हुई।

बिहार विवि में ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र तय कर दिये थे। कला संकाय के विषयों के लिए 59 केंद्र और विज्ञान संकाय के विषयों के लिए 39 केंद्र बनाये गये थे।

1 लाख 15 हजार छात्रों की परीक्षा होना था।

पार्ट वन में एक लाख 15 हजार छात्रों की परीक्षा ली जानी थी। परीक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार अब नये सिरे से परीक्षा के लिए केंद्र बनाये जा रहे हैं। प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के तुरंत बाद छात्रों के अंक एक्सेल सीट में भेजें।

Also Read:- Brabu TDC Part-1 Practical Exam 2022 : प्रैक्टिकल परीक्षा का तिथि एवं सेंटर लिस्ट हुआ जारी, यहां से देखें

परीक्षा नियंत्रक ने बताया:

बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2021-24 पार्ट-1 की मुख्य लिखित परीक्षा समाप्त हो चुकी है।

वही कल जो शेड्यूल जारी किया गया था। परन्त वह रद्द करना पड़ा। जल्द ही प्रैक्टिकल परीक्षा की दूसरी नई तिथियां निर्धारित कर जारी कर दी जाएंगी।

Follow Us On

Whatsapp group Join Now
Join Our Telegram Group Join Now
Follow On GNews Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here