Kanya Uthan Scholarship Form Rejected :- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में 500 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया है। कन्या उत्थान के लिए आए आवेदनों के सत्यापन में यह गड़बड़ी पकड़ में आई है। रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) गलत होने के बाद इन छात्राओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
इन सभी छात्राओं की मार्क्सशीट (Marksheet) पर रजिस्ट्रेशन नंबर से बीच के अल्फाबेट गायब हैं। ये सभी छात्राएं सत्र 2018-21 सत्र की हैं। इस सत्र में 19 हजार छात्राएं पास हुईं थी।
Kanya Uthan Scholarship Form Rejected : ये जानकारी दी गई है
मार्क्सशीट पर रजिस्ट्रेशन नंबर गलत होने से इनके आवेदन को खारिज कर दिया गया। Bihar University में कन्या उत्थान योजना से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि परीक्षा विभाग से टीआर मंगाकर इन मार्क्सशीट (Marksheet) की जांच कराई गई।
Also Read:- Brabu Graduation Part-3 Exam Date 2022 : 26 दिसंबर से होगा पार्ट-3 की परीक्षा, पढ़े पूरी जानकारी
टीआर में रजिस्ट्रेशन नंबर सही है, लेकिन मार्क्सशीट में नंबर गलत बता रहा है। कन्या उत्थान (Kanya Uthan) की राशि के लिए छात्राओं को मार्क्सशीट जमा करनी पड़ती है। जिस सत्र की छात्राओं के मार्क्सशीट (Marksheet) गलत पाए गए हैं, उन्हें इस बार से 50 हजार रुपये मिलने थे।
Brabu के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस बारे में परीक्षा विभाग से बात की जाएगी। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
छात्राएं परेशान, कर्मचारी हो रहे हैरान
मार्क्सशीट पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) रहने से छात्राएं परेशान हैं। वह लगातार इसके लिए बिहार विश्वविद्यालय की दौड़ लगा रही हैं। उधर, कर्मचारी हैरान हैं कि बाकी 19 हजार छात्राओं में 18 हजार 500 के रजिस्ट्रेशन नंबर सही है। सिर्फ 500 के गलत कैसे है।
Brabu से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि परीक्षा विभाग से पुष्टि के बाद ही इन छात्राओं के दस्तावेज (Documents) आगे बढ़ाए जाएंगे। परीक्षा विभाग से पूछा जाएगा कि मार्क्सशीट में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर में गड़बड़ी किसकी चूक से हुई है या कोई अन्य मामला है। वहीं, इसके सुधार के लिए क्या किया जा सकता है।
बिहार विश्वविद्यालय के खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां आपको पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ पहुंचाया जा रहा है।