सीतामढ़ी:- जिले में मनाया गया लोजपा का स्थापना दिवस

0

सीतामढ़ी:-  आज दिनांक 28/11/2022 दिन रविवार को सीतामढ़ी शहर स्थित रेड क्रॉस के सभागार में लोक जनशक्ति पार्टी की 23वी स्थापना दिवस समारोह लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष ऋषिकेश झा कि अध्यक्षता में मनाया गया।

कार्यक्रम कि शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, लोजपा के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान जी ,पूर्व सांसद स्व • रामचन्द्र पासवान जी और पूर्व ज़िला अध्यक्ष स्व • मोहन झा जी की तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

आज के इस स्थापना दिवस के सुअवसर पर बथुआरा पंचायत के मुखिया श्री धनेश्वर पासवान जी, सरपंच मनोज राम, जदयू नेता खुर्शीद आलम ने अपने सभी साथियों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की।

समारोह को स्बोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष ऋषिकेश झा ने कहा कि पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण स्व • रामविलास पासवान जी ने सामाजिक,राजनीतिक,और आर्थिक न्याय का जो आवाज उठाया था लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में उसे और बुलंद करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना की।

उनके स्वर्गवास के बाद इस आवाज को बंद करने केलिए बड़ी साजिस हुई और उनके उत्तराधिकारी और उस समय के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो हमारे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष है परम आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया गया और उसमे साजिसकर्ता पूर्णतः विफल रहे ।

जो लोजपा पहले एक आवाज थी चिराग पासवान जी के कुशल नेतृत्व में आज बिहार में फैले कुव्यवस्था,अराजकता,अपराध, बेरोजगारी, दम तोड़ती उद्योग से प्रभावित बिहारियों के लिए एक आंदोलन बन चुकी है।

हमारे नेता का संकल्प “बिहार 1st बिहारी 1st” बिहार के विकास का विकल्प है जिसके माध्यम से बिहार और बिहारियों को उनका खोया हुआ सम्मान,खोई हुई आर्थिक समृद्धि, रोजगार के अवसर को कायम कर बिहार की प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित किया जा सकता है। इस समारोह का मंच संचालन sc/St प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हरिनारायण पासवान ने किया।

इस समारोह में जिला प्रधान महासचिव सुनील पासवान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पासवान , युवा ज़िला अध्यक्ष राहुल झा,संगीता सिंह,ज़िला परिषद मोहम्मद नूर आलम, हरजीतू पासवान,हरिनारायण पासवान, श्रीनिवास मिश्रा,ठाकुर शैलेन्द्र, पंचायती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश कुमार,संतोष भगत, राजेन्द्र प्रसाद साह, विजय झा, रामबाबू शर्मा,विजय पासवान,मुकेश सिंह, उमेश राम,नरेश पासवान,मनीष कुमार, जयव्रत झा,अभिषेक कुमार,नागेश पासवान,पंकज कुमार,खालिद हसन,राजेश भारती,नरेश पासवान,सुशील कुमार चुन्नू, शंकर पासवान, अशोक पासवान,विनोद चौबे, मुनीन्द्र कुमार, राधाकान्त झा,प्रह्लाद महतो, अशोक निराला, ब्रजकिशोर पासवान, खुर्शीद आलम, पृथ्वी प्रकाश, बिकाऊ पासवान, श्रीनारायण पासवान, गंगा झा,मुकेश पासवान,राहुल पटेल, धर्मेन्द्र पासवान,राहुल जयसवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं भाग लिए।

Follow Us On

Whatsapp group Join Now
Join Our Telegram Group Join Now
Follow On GNews Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here