How Many Questions in Science in BSEB 10th Exam :- पिछले 3 वर्षो में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी कि Bihar Board ने अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले मैट्रिक एवं इंटर की वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में काफी बदलाव किया है। बिहार बोर्ड द्वारा किए गए इन्हीं बदलावों के बारे में हम आपको बताएंगे। ताकि आप अपनी तैयारी प्रश्न पत्र में पूछे जा रहे सवालों के अनुसार करें।
BSEB इस वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2023 (Bihar Board 10th Exam 2023) के विज्ञान (Science) विषय कुल 80 मार्क्स का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे यानी कि 80 Objective Questions पूछे जायेंगे। जिसके लिए आप सभी छात्र एवं छात्राओं को BSEB 10th Science Subject में डायग्राम एवं सूत्र का पूरा ध्यान रखें।
वहीं परीक्षा में पूछे जाने वाले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को आसानी से बनाने के लिए डायग्राम बनाने की आदत डालें ताकि आपको डायग्राम बनाने से पूरे अंक मिलेंगे। डायग्राम बनाने के बाद उसका नाम भी लिखिए। डायग्राम बनाने में पेंसिल से अथवा बॉल पेन का उपयोग करें। इससे परीक्षक को आपकी बनाई संरचना समझने में आसानी होगी और डायग्राम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
Also Read:- Bihar Board 10th Centre List 2023 : बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का परीक्षा केंद्र, यहां से देखें
How Many Questions in Science in BSEB 10th Exam : अच्छे अंक लाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा की तैयारियों के बारे में छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए एक एक्सपर्ट शिक्षक ने कहा कि बिहार बोर्ड के सभी छात्र एवं छात्राएं NCERT पाठ्य पुस्तक से ही तैयारी करें, क्योंकि प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न उसी से पूछे जाएंगे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे BSEB द्वारा जारी किए गए Model Paper सेट का अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र के पैटर्न के साथ ही Model Paper से जबाव देने का तरीका पता चल जाएगा।
वही किस प्रश्न का उत्तर कितने शब्दों में देना है, इसकी पुरी जानकारी आप सभी छात्र एवं छात्राओं को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि अब एक माह से भी कम का ही समय बचा है, इसलिए आज से ही रोज एक मॉडल पेपर बनाएं। आप सभी घड़ी देखकर पुर तीन घंटे का टेस्ट दें, जिससे आपको अपने सेट बनाने के टाइमिंग का पता चल जाएगा।
न्यूमेरिकल से भी रहेंगे सवाल
उन्होंने आगे बताया कि विज्ञान विषय की परीक्षा में न्यूमेरिकल से भी प्रश्न आते हैं। लेकिन अगर आपको न्यूमेरिकल में प्रॉब्लम हैं तो आप सभी छात्र एवं छात्राएं थ्योरी वाले सवाल का जवाब दें। उन्होंने सभी छात्र एवं छात्राओं से लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की तैयारी पर विशेष तौर पर जोर देने को कहा। एक बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की तैयारी हो जाने पर सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की तैयारी उसी से हो जाता हैं।
Also Read:- Bihar D.El.ED Entrance Exam Form Apply Date 2023 : 25 जनवरी से आवेदन शुरू, यहां पढ़े जानकारी
बिहार बोर्ड दसवीं विज्ञानं प्रश्न पत्र पैटर्न
कुल अंक | 100 अंक |
प्रायोगिक परीक्षा | 20 अंक |
सैंद्धांतिक परीक्षा | 80 अंक |
बीएसईबी 10वीं साइंस वस्तुनिष्ठ प्रश्न
- कुल 80 प्रश्न होंगे, जिनमें से 50% यानी कि 40 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे
- लघु उत्तरीय प्रश्न – जिनमें कुल 24 प्रश्न होंगे, जिनमें से 12 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। सभी दो अंक के होंगे
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्न – इसमें कुल 6 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कुल तीन सवालों के जवाब देने होते हैं। जिसमें फिजिक्स से छह अंक और केमिस्ट्री व बायोलॉजी से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे।
साइंस विषय के मुख्य चैप्टर
- भौतिकी:- विद्युत, प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन, ऊर्जा के स्रोत्र, मानव नेत्र, रंगबिरंगा संसार तथा विद्युतधारा के चुबंकीय प्रभाव।
- रसायन शास्त्र:- रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण, क्षार और लवण, अम्ल, काबर्न और उसके यौगिक, तत्वों का आवर्त वर्गीकरण, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, धातु एवं अधातु।
- जीवविज्ञान:- जैव प्रकरण, नियंत्रण एवं समन्वय, आंनुवांशिकता एवं जैव विकास, जनन, हमारा पर्यावरण।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- आप अंग्रेजी के शब्द उत्तर पुस्तिका में हिंदी में लिख सकते हैं
- दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर क्रमबद्ध बिन्दुओं में लिखें। अपने शब्दों में बिंदु का विस्तार करें।
- प्रत्येक दिन की एक योजना बनाएं और फिर उसी के अनुसार पढ़ाई करें।
- समय सीमा में उत्तर लिखने का अभी से ही अभ्यास करें
- लिखकर अभ्यास करें। इससे आपका उत्तर लिखने की गति बढ़ेगा।
बिहार बोर्ड के खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां आपको पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ पहुंचाया जा रहा है।