Full List of President of India :- इस आर्टिकल में आप सभी को भारत के राष्ट्रपति की पूरी सूची के बारे में जानकारी देंगे। एवं उन राष्ट्रपतियों से जुड़ी तथा राष्ट्रपति के पद से जुड़ी सभी जानकारी देंगे जिसकी मदद से आप सभी को जनरल नॉलेज की जानकारी उपलब्ध हो सके।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लोकतांत्रिक देश में एक पद राष्ट्रपति का होता है। जो कि देश का सबसे सर्वोच्च पद होता है। राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक माना जाता है।
हम सभी जानते हैं कि भारत एशिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश है। जिसकी नींव ही आजादी के बाद लोकतंत्र पर रखी गई है और भारत के लोकतांत्रिक देश होने के कारण ही भारत में राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक को देश की जनता द्वारा चुनाव के जरिए चुना जाता है।
भारत का राष्ट्रपति देश का मुखिया होता है। तथा भारत का प्रथम नागरिक भी होता है। भारत में राष्ट्रपति ही देश का सर्वेसर्वा होता है जिसके कारण राष्ट्रपति को महामहिम भी कहा जाता है।
भारत में राष्ट्रपति का पद 26 जुलाई 1950 में भारत के संविधान को लागू करने के बाद अस्तित्व में लाया गया था। जिसके बाद पहली बार भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद को चुना गया था। वही संविधान लागू होने के बाद से अब तक देश में कूल 15 राष्ट्रपति चुने गए हैं।
भारत के 15 में राष्ट्रपति के रूप में इसी वर्ष यानी कि वर्ष 2022 में उड़ीसा की रहने वाली एवं झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपती मुर्मू को चुना गया है। द्रोपति मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं। भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल हैं।
भारत में राष्ट्रपतियों का कार्यकाल देश के प्रधानमंत्री की तरह ही 5 वर्ष का होता है। लेकिन आपको बता दें कि पुराने राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही नए राष्ट्रपति का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा कर लिया जाता है। देश के राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा वोट करके किया जाता है।
भारत जैसी लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति का पद सबसे प्रतिष्ठित एवं शक्तिशाली पद माना जाता है। भारत में राष्ट्रपति पद की सम्मान एवं शक्ति का इसी बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत का राष्ट्रपति भारतीय सेना के तीनों अंग वायु सेना, जल सेना और थल सेना का प्रमुख होता है। एवं तीनों सेनाओं का सर्वोच्च कमान भारत के राष्ट्रपति के पास होता है।
देश का राष्ट्रपति सभी राज्यों का प्रमुख होता है। अगर किसी राज्य में राज्य की मुख्यमंत्री एवं सरकार द्वारा शासन व्यवस्था विधिवत रूप से नहीं चल पा रहा है। एवं राज्य में किसी प्रकार की राजनीतिक अशांति फैली हुई है तो इस स्थिति में राष्ट्रपति के पास शक्ति है कि वहां की सरकार को बर्खास्त कर उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर सकता है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 में उल्लेख है कि भारत का राष्ट्रपति भारतीय संसद का एक अभिन्न अंग है। तथा भारतीय संघ की सभी कार्यकारी शक्ति राष्ट्रपति को प्राप्त होतीं हैं। भारत के राष्ट्रपति के पास न्यायिक, कार्यकारी और विधायी शक्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला होती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति को अध्यादेश बनाने की शक्तियां प्रदान करता है। आप सभी को जानकारी दे दें कि भारत संघ के प्रथम अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद थे।
अगर आप सभी किसी तरह के प्रतियोगिता एवं नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवार हैं, तो फिर आप सभी को राष्ट्रपति और राष्ट्रपति से संबंधित सभी संवैधानिक प्रावधानों का गहन जानकारी होना चाहिए। तो हम आज के इस आर्टिकल में साल 1950 से 2022 तक के भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची एवं उनके जीवनी के बारे में चर्चा करेंगे।
Full List of President of India (भारत के सभी राष्ट्रपतियों की सूची)
Sl.No | President | From | To |
---|---|---|---|
1 | Dr. Rajendra Prasad | 26 January 1950 | 13 May 1962 |
2 | Sarvepalli Radhakrishnan | 13 May 1962 | 13 May 1967 |
3 | Zakir Hussain | 13 May 1967 | 3 May 1969 |
— | Varahagiri.V.Giri | 3 May 1969 | 20 July 1969 |
— | Mohammad Hidayatullah | 20 July 1969 | 24 August 1969 |
4 | Varahagiri.V.Giri | 24 August 1969 | 24 August 1974 |
5 | Fakhruddin Ali Ahmed | 24 August 1974 | 11 February 1977 |
— | B.D.Jatti | 11 February 1977 | 25 July 1977 |
6 | Neelam Sanjiva Reddy | 25 July 1977 | 25 July 1982 |
7 | Zail Singh | 25 July 1982 | 25 July 1987 |
8 | Ramaswamy Venkatraman | 25 July 1987 | 25 July 1992 |
9 | Shankar Dayal Sharma | 25 July 1992 | 25 July 1997 |
10 | k.r.narayanan | 25 July 1997 | 25 July 2002 |
11 | A.P.J.Abdul.Kalam | 25 July 2002 | 25 July 2007 |
12 | Pratibha Patil | 25 July 2007 | 25 July 2012 |
13 | Pranav Mukherjee | 25 July 2012 | 25 July 2017 |
14 | Ram Nath Kovind | 25 July 2017 | 25 July 2022 |
15 | Draupadi Murmu | 25 July 2022 | Current (ends on 25 July 2027) |
देश के आजाद होने के बाद से भारत के विधिवत रूप से आज तक 15 राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। एवं 3 कार्यकारी राष्ट्रपति हुए हैं। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाने के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। वही अभी वर्तमान में द्रोपति मुर्मू को 25 जुलाई, 2022 को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने के लिए शर्तें
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 58 के अनुसार राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कोई उम्मीदवार तभी पात्र हो सकता है जब वह निम्नलिखित शर्तों को पूरा करता हो। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने की कुछ प्रमुख शर्तें हैं –
1. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
2. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए।
3. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार किसी भी लाभ के पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
4. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता पूरी करता हो।
– इस उदेश्य के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत किसी व्यक्ति के सामने शपथ लेनी होगी की वह भारतीय संविधान के प्रति अपनी सच्ची आस्था और निष्ठां रखेगा और वह भारत की सम्प्रुभुता एवं अखंडता को अक्षुण रखेगा एवं भारतीय संविधान की रक्षा करेगा।
– लोकसभा में स्थान के लिए उसकी कम से कम 25 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
– उसके पास ऐसी अन्य अहर्ताएं होनी चाहिए, जो संसद द्वारा मांगी जा रही हो। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में संसद ने निम्नलिखित अन्य अहर्ताएं निर्धारित की हैं: उस व्यक्ति को, राज्य या संघ राज्य क्षेत्र के उस निर्वाचन क्षेत्र का पंजीक्रत मतदाता होना चाहिए। वह लोकसभा निर्वाचन के लिए अनिवार्य होना चाहिए। यदि वह व्यक्ति आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे किसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्रों में अनुसूचित जाती या जनजाती का होना चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्य उन सीटों के लिए चुनाव लड़ सकते हैं, जो उनके लिए अरक्षित नहीं हैं।
भारत के राष्ट्रपति की शक्तियां (Power of Indian President)
राष्ट्रपति सरकार की संसदीय प्रणाली का संवैधानिक प्रमुख होता है। भारत के राष्ट्रपति संविधान द्वारा प्राप्त शक्तियों के कारण वह देश का सर्वोच्च नागरिक होता है। एवं सबसे शक्तिशाली होता है।
परंतु राष्ट्रपति का वास्तविक शक्ति मंत्रिपरिषद के पास होती है, जिसके शीर्ष पर प्रधानमंत्री होता हैं। प्रधानमंत्री ही उन सभी शक्तियों का पूरा उपयोग करता है।
राष्ट्रपति का चुनाव निम्नलिखित निर्वाचक मंडल के द्वारा किया जाता है –
- संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य
- राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य
- दिल्ली और पुडुचेरी की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य (70वें संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़ा गया)
राष्ट्रपति पद के बारे में विशेष जानकारी
भारत में एक राष्ट्रपति पांच साल के लिए चुना जाता है। चुने गए राष्ट्रपति का एक कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। लेकिन वह जितनी बार भी चाहें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बन सकता है।
वहीं राष्ट्रपति की मृत्यु, इस्तीफे, महाभियोग अथवा अन्य किसी भी स्थिति के कारण उपराष्ट्रपति देश के कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर सकता है। परन्तु यदि किसी कारण से उपराष्ट्रपति का पद भी रिक्त होता है तो ऐसी स्थिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर सकते हैं।
वही आप सभी को जानकारी दे दे कि संविधान के उल्लंघन की स्थिति में राष्ट्रपति को पद से हटाया जा सकता है। यह महाभियोग संसद के किसी भी सदन में पेश किया जा सकता है. इसे सदन के 1/10 भाग की स्वीकृति अथवा सहमति की जरूरत होती है। तथा इसे तभी स्थानांतरित किया जा सकता है जब सदन का अध्यक्ष भी इससे सहमत हो।
Full List Of Indian President (राष्ट्रपति के जीवन के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी)
द्रौपदी मुर्मू (वर्तमान राष्ट्रपति)
द्रौपदी मुर्मू 21 जुलाई 2022 को भारत की राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। वह अभी भारत की वर्तमान राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के बाद भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। मुर्मू राजनीति में आने से पहले शिक्षक एवं क्लर्क का काम कर चुकी है।
द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सन् 1997 में शामिल हुई थी। ओडिशा के राइरांगपुर जिले की भाजपा से पार्षद बनीं और फिर राज्य सरकार में बतौर मंत्री भी कार्य किया। मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थीं।
श्री रामनाथ कोविंद (2017-2022)
श्री राम नाथ कोविंद एक प्रतिष्ठित राजनेता हैं। राम नाथ कोविंद जी ने 25 जुलाई 2017 से 21 जुलाई 2022 तक भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में अपना कार्य किया। वे देश के राष्ट्रपति बनने वाले उत्तर प्रदेश के पहले व्यक्ति थे। रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार के राज्यपाल भी रह चूके थे। वह समाज में समानता और सार्वजनिक जीवन में अखंडता के समर्थक हैं।
प्रणव मुखर्जी (2012-2017)
प्रणब मुखर्जी एक मंझे हुए एवं प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्य को किया। प्रणब मुखर्जी एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद 31 अगस्त 2020 को 84 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस लिए। भारतीय राजनीति के वे काफी अनुभवी राजनेता थे। उनका राजनीतिक जीवन काफी शानदार एवं लंबा रहा है। वे अपने इस शानदार राजनीतिक जीवन में विदेश, रक्षा, वाणिज्य और वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य कर चूके थे।
प्रतिभा पाटिल (2007-2012)
प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी थी। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की 12वीं राष्ट्रपति के रूप में चुनी गई थीं। और उनका कार्यकाल वर्ष 2007 से 2012 तक रहा। प्रतिभा सिंह पाटिल राष्ट्रपति बनने से पहले वर्ष 2004 से 2007 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवा दे चुकी थी।
आपको बता दें कि यह पद संभालने वाली वह देश की पहली महिला थी। वे राज्यसभा में 1986 से 1988 तक उपसभापति के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। Dr. R. Venkatraman जब भारत के राष्ट्रपति बने तब उन्होंने अध्यक्ष के पद पर नियुक्त की गई थी।
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम (2002-2007)
Follow Us On