BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 : फर्स्ट मेरिट लिस्ट हुआ जारी, यहां से चेक करें

0
bseb ofss 11th first merit list 2022

BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 :-  बिहार बोर्ड पटना (BSEB) ने इंटर में यानी कि 11th में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची आज गुरुवार यानि कि 11 अगस्त 2022  को जारी कर दिया है। जिसकी जानकारी खुद बिहार बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से आधिकारिक रूप से दिया है।

इस आर्टिकल में हम आपको इंटर में नामांकन के लिए जारी किए गए पहले मेरिट लिस्ट की जानकारी एवं लिंक उपलब्ध करवाएंगे। एवं कैसे अपना नाम चेक करें उसकी भी जानकारी देंगे।

तथा जिन बच्चों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया है उनको अब क्या करना है एवं आगे कैसे एडमिशन होगा। इन सभी बातों के बारे में हम अपने इस आर्टिकल में जानकारी देंगे, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 : आज से नामांकन ले सकते हैं छात्र एवं छात्राएं

आप सभी छात्रों में छात्राओं को जानकारी दे दें हैं कि आज यानी कि 11 अगस्त 2022 को BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 के जारी होने के साथ ही सभी स्कूल और कॉलेज में इंटर सत्र 2022-24 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

आप सभी छात्र छात्राएं जिनका नाम फर्स्ट मेरिट लिस्ट में आया है वह सभी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसकी एक फोटो कॉपी लेकर एवं नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट लेकर आज सही एडमिशन करवाने के लिए कॉलेजों में जा सकते हैं।

पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 18 अगस्त तक होगा नामांकन :-

बिहार बोर्ड के तरफ से बताया गया है कि BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 के आधार पर 18 August, 2022 तक छात्र एवं छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया की इंटर की OFSS BSEB Inter First Merit List 2022 के आधार पर ही सभी स्कूल और कॉलेजों में एडमिशन होगा। साथ ही साथ आप सभी को बता दें कि इंटर में नामांकन लेने के लिए Online Apply करने की प्रक्रिया 30 July, 2022 तक चली थी.

वहीं OFSS BSEB 11th Admission Online Apply करने का मौका बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि BSEB ने राज्य के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल से मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थी को दिया था।

Also read:- BSEB 12th Dummy Registration Card Correction Date 2023 सुधार करने की तिथि बढ़ी, पढ़े कब तक है तारीख

BSEB OFSS 11th First Merit List 2022 में नाम नहीं आने वाले छात्रों को करना है यह काम

बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष ने बताया की जिस विद्यार्थी का चयन OFSS BSEB Inter First Merit List 2022 में नहीं हुआ है,

उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि दिनांक 11 August, 2022 यानि आज से 18 August, 2022 तक मौका दिया जाएगा।

छात्रों को इस साल मिलेगी Slide Up की सुविधा:-

आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें कि Bihar School Examination Board (BSEB) ने सभी छात्रों को 11 August, 2022 से 18 August, 2022 तक Slide Up की सुविधा प्रदान की गई है।

इसके तहत छात्र एवं छात्राएं Bihar Board द्वारा आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद किसी अच्छे कॉलेज के लिए Apply कर सकते हैं।

अगर उस कॉलेज में सीट खाली रहेगी तो उनका एडमिशन स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

स्लाइड अप प्रक्रिया (Slide Up Process) क्या होता हैं:

आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें कि आपका नाम जिस कॉलेज के मेरिट लिस्ट में आया हैं उस आवंटित कॉलेज में एडमिशन लेने के उपरांत आप बेहतर कॉलेज में अगर आप नामांकन कराना चाहते हैं।

तो आप उसके लिए slide up process की प्रक्रिया के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले आपको अपने आवंटित कॉलेज में नामांकन करवाना होगा।

Also Read:- Laal Singh Chaddha Movie : जानें कितना कमाया, क्यों विरोध हों रहा और कैसा है फिल्म रिव्यू

दूसरे कॉलेज में एडमिशन लिया तो पहला कॉलेज लौट आएगा पैसा:-

बता दें OFSS BSEB Inter First Merit List 2022 के आधार पर सभी छात्र एवं छात्राओं के बिहार बोर्ड के द्वारा आवंटित किए गए कॉलेज में एडमिशन ले लेने के बाद अगर वह दूसरे कॉलेज में नामांकन के लिए अप्लाई करते हैं।

तो ऐसे में आप सभी छात्र एवं छात्राओं के मन में यह सवाल आता होगा कि पिछले कॉलेज में एडमिशन करवाने में लिए गए फीस कहीं पर बात तो नहीं हो जाएंगे।

तो इसके बारे में हम आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें कि अगर आप बिहार बोर्ड द्वारा आवंटित किए गए कॉलेज में नामांकन ले लेते हैं उसके बाद अगर आप उससे बेहतर कॉलेज में नामांकन के लिए अप्लाई करते हैं।

और वहां सीट खाली होने पर आपका नामांकन स्वीकार कर लिया जाता है। तो वैसे हालात में पहला कॉलेज आपका एडमिशन फीस वापस कर देगा।

क्या इस बार स्पॉट एडमशन होगा ?

बिहार बोर्ड (BSEB) की मानें तो OFSS BSEB Inter 3rd Merit List 2022 जारी करने के बाद भी अगर सीटें खाली रही तो Spot Admission लिया जायेगा.

बताते चलें की Spot Admission करने का मौका सिर्फ उन्ही विद्यार्थियों को मिलेगा जो OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखे होंगे.

How to Download Bseb 11th Merit List 2022 :

• सबसे पहले छात्र-छात्रा BSEB के OFSS पोर्टल पर जाना होगा अथवा हमारे द्वारा दिए गए नीचे लिंक पर क्लिक करना होगा।

• उसके बाद होम पेज पर दिये गये लिंक “Download Intimation Letter” लिंक पर क्लिक करें।

• उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

• इस पेज पर अपना Application Reference No./Barcode No. एवं Mobile No. सही-सही भरें।

• आगे बढ़ने के पहले छात्र-छात्रा अपने द्वारा भरी गयी सभी सूचना को फिर से जांच लेंगे कि सूचनायें सही भरी गयी है।

• सभी जानकारी सही-सही डालने के बाद छात्र एवं छात्राएं अपनी अपनी जानकारी एवं आवंटित किए गए कॉलेज और संकाय को देख पायेंगे।

• उसके बाद आप सभी “Download Intimation Letter” लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर ले।

• इसके बाद ” Download Intimation Letter” का Print Out लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Required Document for BSEB Inter Admission 2022 :-

• कॉमन एप्पलीकेशन फॉर्म(CAF) की छायाप्रति (नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था उसका छाया प्रति)

• मेरिट लिस्ट (Intimation Letter) की छायाप्रति

• मैट्रिक का अंक पत्र

• मैट्रिक का मूल C.L.C.

• मूल कैरेक्टर प्रमाण पत्र

• मैट्रिक का मूल प्रोविजनल प्रमाण पत्र

• पासपोर्ट साइज फोटो

OFSS BSEB Helpline Number:

बिहार बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष ने बताया की इंटर एडमिशन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर Bihar Board Helpline No. 0612-2230009 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Merit List Download Link Click here
Student Login Link Click here
College Wise Sheet List Click here
Join Our Telegram Group Join Now
Follow On GNews Join Now

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here