Brabu UG PG Spot Admission 2022 :- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक और पीजी में बचे हुए सीटों पर ऑन स्पाट एडमिशन आज से यानी कि 8 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक होगा। इसके लिए Bihar University के कुलपति ने आदेश जारी कर दिया है।
Note:- ऑफिशियल नोटिफिकेशन सबसे नीचे दिया गया हैं।
सभी कॉलेज अपने यहां खाली सीटों के हिसाब से छात्र एवं छात्राओं का दाखिला लेंगे। बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक की एक लाख चार हजार सीटें इस साल खाली हैं। इन्ही 1 लाख खाली सीटों पर सभी छात्र एवं छात्राओं का दाखिला लिया जाएगा।
वहीं पीजी में करीब 2 हजार के करीब सीटे अभी भी खाली है। जिसके लिए आज से स्पॉट एडमिशन शुरु हुआ है।
Brabu UG PG Spot Admission 2022 : पीजी में भी होगा स्पॉट एडमिशन
इसके अलावा पीजी की 2 हजार सीटों पर भी ऑन स्पॉट एडमिशन लिया जायेगा। ऑनस्पाट एडमिशन के लिए कोई कटऑफ नहीं जारी किया जाएगा। 45 प्रतिशत अंक वाले छात्र भी सीट खाली होने पर साइंस के विषयों में दाखिला ले सकते हैं।
बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक में दाखिले के लिए चार मेधा सूची जारी कर चुकी है। चारों सूची के आधार पर 96 हजार सीटों पर ही दाखिला हो सका है। सबसे अधिक दाखिला इतिहास, जूलॉजी, हिंदी, कॉमर्स जैसे विषयों में हुए हैं। संस्कृत, फिलासफी, मैथिली, बांग्ला विषयों में सीटें खाली हैं।
UMIS कोऑर्डिनेटर ने बताया:
Bihar University के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया है कि सभी नमांकन से वंचित छात्र एवं छात्राओं को 8 December, 2022 से लेकर 17 December, 2022 तक नामांकन के लिए मौका दिया गया है।
उन्होंने बताया की इस समय अवधि के अंदर में सभी छात्र एवं छात्राएं सभी आवश्यक कागजात के साथ कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन (BRABU UG PG OnSpot Admission 2022) ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्नातक के लिए बिहार सरकार से दो और कॉलेजों को मंजूरी मिल गई है। ऐसे में उनमें एडमिशन के लिए नए सिरे से Application के लिए Online Apply के लिए बिहार विश्वविद्यालय का पोर्टल खोला गया है।
इसके अलावा पहले से किए गए आवेदन में एडिट का भी विकल्प दिया गया है। उन्होंने बताया की इसमें सभी छात्र एवं छात्राएं अपने कॉलेज और विषय का भी विकल्प बदल सकते हैं।