Brabu UG 5th Merit List Date 2022 :- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए अगले हफ्ते फिर पोर्टल खोला जायेगा। स्नातक कोर्स के लिए चौथी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीटें नहीं भरी है। इसी कारण से सीटों को भरने के लिए छात्रों को एडिट का ऑप्शन दिया जायेगा।
Brabu UG 5th Merit List Date 2022 : कोऑर्डिनेटर ने बताया
रविवार को यह जानकारी बिहार विवि के यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने दी। उन्होंने बताया कि कुलपति के आने के बाद पोर्टल खोलने के लिए उनके पास फाइल भेजी जायेगी। उनकी अनुमति के बाद छात्रों के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी नामांकन नहीं करा रहे हैं छात्र
Bihar University में इससे पहले चार मेरिटलिस्ट जारी की जा चुकी है इसके बाद भी दाखिला का आंकड़ा एक लाख तक नहीं पहुंचा है। चौथी मेरिटलिस्ट में 17 हजार छात्रों के नाम थे। इनमें से मात्र दस हजार छात्र एवं छात्राओं ने दाखिला लिया।
Also Read:- ITBP Tradesman Recruitment 2022 : आईटीबीपी ने ट्रेडमैन के पदों पर निकाला भर्ती, यहां से करें आवेदन
मेरिटलिस्ट में नाम आने के बाद भी सात हजार छात्रों ने नामांकन नहीं कराया है। जिससे सीटें खाली रह गईं। सीटें नहीं भरने के कारण बिहार विवि अब पांचवीं लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। बिहार विवि में अबतक लगभग 95 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है। इस बार दो लाख सीटों पर दाखिला लिया जाना था।
इस बीच दो और कॉलेजों का संबद्धन सरकार से मिल जाने के कारण इन कॉलेजों को भी पोर्टल पर जोड़ा जायेगा। बिहार विवि सूत्रों के अनुसार पांचवीं मेरिटलिस्ट में इन्हीं कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल खोला जायेगा। बिहार विवि में दो नये कॉलेज खुल जाने से इस वर्ष 111 कॉलेजों में दाखिला लिया जायेगा। अगस्त से ही दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।