BRABU TDC Part 3 Exam Schedule 2022 : स्नातक पार्ट- 3 का शेड्यूल हुआ जारी, 29 दिसंबर से परीक्षा शुरू

0
brabu tdc part-3 exam schedule 2022

BRABU TDC Part 3 Exam Schedule 2022 :-  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय यानी कि BRABU में चल रहे स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- थ्री की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

BRABU TDC Part 3 Exam Schedule 2022 : 29 दिसंबर से शुरू होगा परीक्षा

Bihar University के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने BRABU TDC Part-3 Exam 2022 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें कि स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-3 के Science, Commerce और Arts के सभी ऑनर्स विषयों की परीक्षा 29 दिसंबर, 2022 से लेकर 07 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित किया जायेगा।

और सभी छात्र एवं छात्राओं के G.S. की परीक्षा 09 जनवरी, 2023 से लेकर 10 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित किया जायेगा। बिहार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर BRABU TDC Part 3 Exam Schedule 2019-22 भी जारी किया गया है।

दो पालियों में होगी परीक्षाः

बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बताया की स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-3 की परीक्षा COVID-19 के सख्त नियम के साथ दो पालियों में आयोजित की जायेगी।

आप सभी छात्र एवं छात्राओं को बता दें कि पहली पाली सुबह 9:00 AM से दोपहर 12:00 PM तक आयोजित किया जायेगा। वहीं दूसरी पाली दोपहर 1:00 PM से शाम 4:00 PM तक आयोजित किया जायेगा।

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

BRABU के परीक्षा नियंत्रक Dr. Sanjay Kumar ने बताया कि स्नातक पार्ट- 3 परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों को बहुत जल्द एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया है कि उम्मीद है कि 25 दिसंबर तक सभी कॉलेजों को उनके छात्र एवं छात्राओं का एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा। वहीं कॉलेज उसे डाउनलोड कर प्राचार्य के हस्ताक्षर मुहर के बाद छात्र एवं छात्राओं में वितरित करेंगे।

brabu tdc part-3 exam schedule 2022

बिहार विश्वविद्यालय के खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां आपको पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ पहुंचाया जा रहा है।

Follow Us On

Whatsapp group Join Now
Join Our Telegram Group Join Now
Follow On GNews Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here