Brabu PG Merit List Release Date 2022 :- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Brabu) में पीजी की मेधा सूची एक हफ्ते में जारी की जाएगी। इसकी फाइल जल्द कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद के पास भेज दी जाएगी।
Brabu PG Merit List Release Date 2022 : कब निकलेगा मेरिट लिस्ट
इसकी जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि पीजी में आवेदन करने का काम पूरा हो गया है। अब हमलोग मेधा सूची की तैयारी कर रहे हैं।
सूची निकालने के लिए कुलपति के पास फाइल भेजी गई है। वहां से आदेश मिलने बाद मेधा सूची जारी कर दी जाएगी। बिहार विवि के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि पीजी में 12 हजार आवेदन आए हैं।
पीजी में सीटों की कुल संख्या 5700 है। मेधा सूची निकालने से पहले सभी छात्रों को एडिट का ऑप्शन भी दिया गया था। अब पोर्टल बंद हो चुका है।
बिहार यूनिवर्सिटी की न्यूज की नोटिफिकेशन पाने के लिए इस टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े👇
Telegram Group:- Click here