Brabu PG Merit List Details 2022: जूलॉजी में 75, इतिहास में 70 होगा कटऑफ, जानें कब जारी होगा मेरिट लिस्ट

0
brabu pg merit list details 2022

Brabu PG Merit List Details 2022:- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Brabu) में पीजी में नामांकन करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा चुका है। जिसके बाद से छात्र एवं छात्राओं को विश्व विद्यालय की तरफ से मेरिट लिस्ट जारी करने का इंतजार है।

Brabu PG Merit List Details 2022: कब जारी होगा मेरिट लिस्ट

तो वैसे छात्र एवं छात्राएं जो पीजी में नामांकन (PG Merit List Release Date 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन दे चुके हैं। उनको बता दें कि पीजी के दाखिले के लिए मेधा सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। विवि हर विषय में दाखिले के लिए कटऑफ तैयार कर रहा है। एक हफ्ते में मेधा सूची जारी होने की पूरी उम्मीद है।

Also read:- Bihar Rojgar Mela 2022 | बिहार रोजगार मेला 2022- कब और कहां

विषयवार कटऑफ

इस बार विज्ञान के जूलॉजी में 75 फीसदी तो कला संकाय के इतिहास में 70 फीसदी पर नामांकन होने की संभावना है। पीजी में 12 हजार ने आवेदन किया है जबकि 5700 सीटों पर दाखिला होना है।

विवि के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि हमलोग मेधा सूची और कटऑफ (PG Merit List Cut off Details 2022) बनाने का काम कर रहे हैं। सभी काम अंतिम चरण में हैं।

उन्होंने बताया कि कला संकाय में इतिहास में अधिक 70 फीसदी पर कटऑफ जाने की उम्मीद है। इसके बाद हिंदी और अंग्रेजी में भी 65 प्रतिशत से अधिक कटऑफ रह सकता है। बताया कि सबसे कम कटऑफ फिलॉसफी और उर्दू में रहेगा।

Also Read:- BSEB Inter First Merit List Date 2022 : पढ़े कब जारी होगा और कहां से डाउनलोड करें

इन विषयों में 45 से 50 प्रतिशत तक कटऑफ जायेगा। विज्ञान में जूलॉजी में अधिक कटऑफ जाएगा। इस विषय में 75 प्रतशित तक कटअफ जा सकता है। जूलॉजी के मुकाबले रसायन और भौतिकी में कम अंकों पर छात्रों का दाखिला हो जाएगा।

पीजी दाखिले में 6300 छात्र दाखिले से वंचित हो जाएंगे। ने बताया कि मेधा सूची जारी होने के बाद छात्रों को एसएमएस के जरिये भी सूचना दी जाएगी।

दाखिले के समय छात्रों को अपने सभी दस्तावेज पीजी विभाग और कॉलेजों में लेकर जाने होंगे। पोर्टल पर चढ़े नंबर व मार्क्सशीट के नंबर में अंतर होने पर छात्र का दाखिला नहीं होगा।

Important Links
Join Our Telegram Group Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here