Brabu PG Merit List Date 2022 :- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (Brabu) में तीन अगस्त यानी कि कल बुधवार को पीजी की मेधा सूची जारी की जाएगी। सोमवार को इसके लिए कुलपति के पास फाइल भेजी गई।
Brabu PG Merit List Date 2022 : पहले सूची में होगा 5400 छात्रों का नाम
बिहार विवि के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि मेधा सूची जारी करने की सारी तैयारी कर ली गई है। कटऑफ भी तैयार हो गया है। कुलपति के पास से फाइल आने के बाद इसे जारी कर दिया जाएगा।
Also Read:- BSEB Inter First Merit List Date 2022 : पढ़े कब जारी होगा और कहां से डाउनलोड करें
कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पहली मेधा सूची में 5400 छात्रों के नाम होंगे। पीजी में छह हजार सीटों के लिए 12 हजार आवेदन आवेदन आए हैं। बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि मेधा सूची निकालने के बाद 13 अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
छात्रों को मैसेज व ईमेल से दाखिले की सूचना दी जाएगी। स्नातक में दाखिले की भी प्रक्रिया इस माह शुरू होगी। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद इसकी मेधा सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बारे में हम अगले आर्टिकल में बताएंगे।
Join Job And News Update |
For Telegram | For Twitter |
For Website | For Pinterest |