Brabu PG Merit List 2022 :- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में पीजी की मेधा सूची के आज यानि कि बुधवार को जारी होने की उम्मीद है। बिहार विवि के यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि मेधा सूची बनकर तैयार है, इसे सिर्फ विवि की वेबसाइट पर डालना है।
Brabu PG Merit List 2022
पीजी की पहली मेधा सूची में 5400 छात्रों के नाम जारी किए जाएंगे। वहीं विश्वविद्यालय में 16 अगस्त से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। पीजी में छह हजार सीटें हैं।
Also Read:- BSEB Inter First Merit List Date 2022 : पढ़े कब जारी होगा और कहां से डाउनलोड करें
यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर ने बताया कि पीजी में 12 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। वहीं, विवि के परीक्षा विभाग ने पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में चार हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा 17 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा हॉल को केंद्र बनाया गया है।
Join Job And News Update |
For Telegram | For Whatsapp Group |
For Twitter | For Pinterest |