Brabu PG 3rd Semester Exam Schedule 2022 :- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय ने अपने यहां चल रहे पीजी के थर्ड सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है।
Baba Saheb bheemrav Ambedkar Bihar University (Brabu) में 17 अगस्त से पीजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2019-21 की परीक्षा शुरू होगी। गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए A से F तक छह ग्रुप बनाये गये हैं। सभी परीक्षा दो पालियों में होगी।
Brabu PG 3rd Semester Exam Schedule 2022 : 8 से 16 सितंबर तक होगी वायवा
एईसी 2 विषय की परीक्षा संबंधित विभागों में सात सितंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। प्रैक्टिकल व वाइवा आठ से 16 सितंबर तक होगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ग्रुप ए में हिस्ट्री, बॉटनी, एआईएच एंड सी और सोशियोलॉजी विषय को रखा गया है।
SSC CHSL Tier-1 Result 2022 : जारी हुआ सीएचएसएल रिजल्ट, यहां चेक करें
ग्रुप बी में पोल साइंस, इकोनॉमिक्स, परसियन और फिलॉस्फी को रखा गया है। ग्रुप सी में साइकोलॉजी, अंग्रेजी, मैथिली और पीके एंड जे विषय को रखा गया है। ग्रुप डी में जूलॉजी, होम साइंस, फिजिक्स और बांग्ला को रखा गया है।
ग्रुप ई में कॉमर्स, भूगोल, केमेस्ट्री और संगीत को रखा गया है। ग्रुप एफ में हिन्दी, गणित, उर्दू, इलकेक्ट्रॉनिक्स और संस्कृत को रखा गया है।
Join Job And News Update |
For Telegram | For Twitter |
For Website | For Pinterest |