BJP Workers in Sitamarhi :- भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सीताधी में जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधा मोहन शर्मा ने कहा बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम के आधार पर गुजरात में ऐतिहासिक जीत हुई है।
वहां पन्ना प्रमुख और पृष्ठ प्रमुख तक के काम हुए है।इसलिए बिहार में भी भाजपा बूथ कमेटी को पूर्ण कर विधानसभा चुनाव जीतेगी। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश मजबूत और शक्तिशाली बना है।इसलिए हमसबको अपने दूरदर्शी प्रधानमंत्री पर गर्व है।वे एक कर्मयोगी साधक की भांति मां भारती की सेवा करते है।
Also Read:- Brabu PG 4th Semester Exam Form Date 2022 : 12 से भरा जाएगा परीक्षा फॉर्म
BJP Workers in Sitamarhi : पत्रकार राम नारायण राम को दिया श्रद्धांजलि
जिलामंत्री एवम पूर्व पत्रकार राम नारायण राम के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आज की बैठक में जिला प्रभारी विवेक कुमार,पूर्व जिला प्रभारी अरविंद सिंह,उपाध्यक्ष संजीव चौधरी,शिव शंकर प्रसाद,भवनाथ मिश्रा, जिलामहामंत्री नंद किशोर सिंह,अरुण गोप,
जिलामंत्री सुभाष केसरी,चुनचुन सिंह,श्रीकांत सिंह बबलू ,पवन कुमार उपमन्यु,पल्लवी प्रियदर्शिनी, मिडिया प्रभारी आग्नेय कुमार,आई टी संयोजक राहुल शांडिल्य, बिरेंद्र सिंह,उमेश गिरी,प्रिंस तिवारी,गोपाल कुमार ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।