Bihar teacher recruitment 2022, Bihar CTET teacher recruitment 2022, 1.25 lakh teacher recruitment, Teacher recruitment 2021, Sarkari naukri, sarkari naukri vacancy 2022
Bihar Teacher Recruitment 2022
आपको बता दें कि बिहार शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया पिछले कुछ समय से रुका हुआ था। जिसके बारे में हाल ही में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया में कुछ बयान दिया है।
हाल ही में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह बताया है कि छठे चरण में लगभग सवा लाख प्राथमिक, माध्यमिक, एवं उच्च माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया बहुत पहले ही पूरी की जा सकती थी, लेकिन पंचायत चुनावों के कारण इसमें देरी हुई। और अब पंचायत चुनाव जब खत्म हो गया है तो सभी श्रेणियों के शिक्षक की भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
कब से होगा भर्ती प्रक्रिया शुरू ?
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के अनुसार यह नियुक्ति प्रक्रिया 1 से 2 महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी। और सभी चयनित उम्मीदवारों को उनका नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
राज्य विभाग के अनुसूची के अनुसार राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का प्रकाशन 15 फरवरी 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
Also read:- NMMS Application Form 2022-23: Apply Online, Eligibility, Last Date & Status
और प्रक्रिया में चयनित सभी उम्मीदवारों को उनका नियुक्ति पत्र 17 और 18 तारीख को जारी कर दिया जाएगा।
इससे पहले शिक्षा विभाग ने 17 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले तीसरे चक्र में प्राथमिक शिक्षको की काउंसलिंग प्रक्रिया और भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी किया था।
इसकी भी काउंसलिंग 28 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। एवं सभी चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र तुरंत जारी कर दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सातवें चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
क्योंकि राज्य में 5000 से अधिक नए अपग्रेड किए गए प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की तत्काल आवश्यकता है। साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी रोकने के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए शिक्षा विभाग को 7,744 करोड़ रूपए कानू दन देने की मांग की है।
शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि राज्य की प्रत्येक पंचायत में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलना सरकार की प्राथमिकता है।
लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन पाने के लिए इस टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े:- Join Now
Follow Bihar Local News On:-
Instagram:- Follow
Facebook:- Like
Twitter:- Follow