Bihar D.El.ED Entrance Exam Form Apply Date 2023 :- बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आज यानी कि 22 जनवरी 2023 को बिहार बोर्ड के तरफ से जारी कर दिया गया हैं।
Bihar D.El.ED Entrance Exam Form Apply Date 2023 : 25 जनवरी से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
बिहार बोर्ड में बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि के बारे में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दिया है।
BSEB D.El.ED Entrance Exam Form Apply Date 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 25 जनवरी से आठ फरवरी तक हैं। BSEB D.El.ED Entrance Exam 2023 की परीक्षा भी ऑनलाइन ही ली जायेगी।
Also Read:- Bihar Board 10th Centre List 2023 : बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का परीक्षा केंद्र, यहां से देखें
परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे :
बिहार बोर्ड के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक सूचना के अनुसार Bihar DElED Entrance Exam 2023-25 में कुल 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। BSEB DElED Entrance Exam 2023 में सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय होंगे। Bihar deled entrance exam 2023 में सामान्य हिन्दी से 25, गणित से 25, विज्ञान से 20, सामाजिक अध्ययन से 20, अंग्रेजी से 20, विश्लेषण क्षमता एवं तार्किंक से दस अंक के दस प्रश्न पूछे जायेंगे।
30,000 से ज्यादा सीटों पर होगा नामांकन :
बिहार बोर्ड की तरफ से जारी किए गए आधिकारिक सूचना में बताया गया है कि राज्यभर में 30 हजार 700 सीटें हैं। इसमें गैर सरकारी यानी कि प्राइवेट और सरकारी दोनों कॉलेजों की सीटें शामिल हैं।
हेल्पलाइन नंबर :
ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की दिक्कतें हो तो इसके लिए बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया हैं। हेल्पलाइन नंबर 6268062129 और 6268030939 पर संपर्क कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड के खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां आपको पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ पहुंचाया जा रहा है।