Bihar Civil Court Recruitment 2022 : क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर 7692 भर्ती निकली, पढ़े पूरी जानकारी

0
bihar civil court recruitment 2022

Bihar Civil Court Recruitment 2022 :-  यदि आप भी सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हो तो यह हमारा आर्टिकल आपके लिए ही है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के बारे में आपको जानकारी देंगे।

तो हम आपको इस आर्टिकल में यह बताएंगे कि Bihar Civil Court Vacancy 2022 में कुल कितने पदों पर वैकेंसी निकली है। तथा किन किन विभागों में निकली है। साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि अभी इस भर्ती में शामिल होने के लिए क्या क्या प्रक्रिया हैं।

तथा आपको यह भी बताएंगे कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए क्या योग्यता चाहिए। तो आप हमारा आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें। ताकि आपको हम इस आर्टिकल के बारे में अच्छे से पूरी जानकारी दे पाएं।

नोट: – आपको बता दें कि यह जो भर्ती निकाली गई है। वह संयोजक केन्द्रीय चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना कार्यालय की ओर से निकाली गई है। तो अगर आप इसमें 1 से अधिक पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं। तो आपको इसके लिए प्रत्येक पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा।

Bihar Civil Court Recruitment 2022

किन पदों पर निकली वैकेंसी

तो हम आपको बता दें कि इस बार बिहार सिविल कोर्ट रिक्वायरमेंट 2022 के अंतर्गत बहुत सारी पदों पर वैकेंसी निकाली गई है जो निम्नलिखित है:-

• क्लर्क
• स्टेनोग्राफर
• कोर्ट रीडर
• चपरासी

कितने पदों पर निकली वैकेंसी

तो इस बार बिहार सिविल कोर्ट वैकेंसी 2022 बहुत सारे पदों पर वैकेंसी निकाली है। यानी कि इस बार Bihar Civil Court Recruitment 2022 के अंतर्गत कुल 7692 पदों पर वैकेंसी निकाली है जो अलग-अलग पदों पर अलग-अलग संख्या में हैं।

• क्लर्क: – 3325 पदों पर

• स्टेनोग्राफर: – 1562 पदों पर

• कोर्ट रीडर: – 1132 पदों पर

• चपरासी: – 1673 पदों पर

शैक्षणिक योग्यता

आप इस Sarkari Naukri में इच्छुक है। और आप फॉर्म भरने के बारे में सोच रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि इस वैकेंसी के लिए विभिन्न पदों पर विभिन्न तरह की शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई हैं। जो कि अनिवार्य है अन्यथा आप इस फॉर्म को नहीं भर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित हैं:-

क्लर्क : – अगर आप इस पद के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही साथ आपको कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। अन्यथा आप इस फॉर्म को नहीं भर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर : – अगर आप इस फॉर्म को भरने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, तो हम आपको बता दें इस फॉर्म को भरने के लिए आपको किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए तथा आपको कंप्यूटर व स्टेनोग्राफी का ज्ञान होना बहुत ही अनिवार्य है।

कोर्ट रीडर : – अगर आप कोड रीडर के लिए फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो आपको यह बातें पता नहीं चाहिए कि आपको इसके लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर के टाइपिंग का ज्ञान भी रहना जरूरी है।

चपरासी : – अगर आप चपरासी के लिए फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो आपका 10th पास होना जरूरी है तो आप यह फॉर्म को भर सकते हैं।

उम्र सीमा

तो किसी भी फॉर्म को भरने से पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि किस वैकेंसी के लिए कितने वर्ष तक आयु रखी गई है। तो हम आपको बता दें कि बिहार सिविल कोर्ट वैकेंसी 2022 ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग उम्र सीमा रखी गई है। जो निम्नलिखित हैं:-

क्लर्क : – जनरल वर्ग के पुरुषों के लिए जो आयु सीमा रखी गई है। वह 21 से 37 वर्ष तक है अगर आप इसके अंदर आते हैं, तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।

स्टेनोग्राफर : – इसमें भी वही उम्र सीमा रखी गई है कि अगर आप 21 से 37 वर्ष तक हैं तथा जनरल वर्ग के पुरुष हैं। तो आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।

• कोर्ट रीडर : – अनारक्षित वर्ग यानी कि जनरल वर्ग के पुरुष 22 से 37 वर्ष तक के आयु सीमा के लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं।

• चपरासी : – अगर आप इस पद के लिए फॉर्म भरने जा रहे हैं। तो आपको बता दे कि जनरल वालों के पुरुष 18 से 37 वर्ष तक के आयु सीमा वाले भर सकते हैं।

उम्र सीमा में विशेष छूट

हम आपको बता दें कि इस वैकेंसी में हैं महिलाओं के लिए तथा अन्य वर्ग के लोगों के लिए विशेष छूट दिए गए हैं। जो कि निम्नलिखित हैं:-

अनारक्षित वर्ग यानी कि जनरल वर्ग के महिलाओं के लिए 3 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी गई है तथा पिछड़ा /अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए भी 3 वर्ष तक की आयु सीमा की छूट दी गई है।

साथ ही साथ हम आपको यह भी बता दें कि एससी एसटी में आने वाले लोगों को 5 वर्ष तक की आयु सीमा की छूट दी गई है। और हम आपको यह भी महत्वपूर्ण जानकारी दे दे की यह जो उम्र सीमा की जनगणना होगी वह 1 सितंबर 2022 तक होगी।

Also Read:- Full List of President of India : भारत के राष्ट्रपति की पूरी सूची

वेतन (Payment)

तो अगर आप किसी भी फॉर्म को भरने जाते हैं तो आप सबसे पहले यह जानना चाहते हैं कि आपका अगर सिलेक्शन हो जाता है, तो आप को कितना वेतन मिलेगा। तो चलिए हम आपको यह बता दे कि अगर आपका इस में से किन पदों पर सिलेक्शन होगा तो कितना वेतन मिलेगा तो चलिए हम आपको इसका विस्तार में बता देते हैं जो निम्नलिखित हैं:-

क्लर्क: – अगर आप इस पद के लिए इच्छुक हैं और आप इस फॉर्म को भरने वाले हैं, तो हम आपको बता दें कि आपको level-4 के तहत 25500 से 81100 रुपए तक के बीच में आपको दिया जाएगा।

स्टेनोग्राफर: – अगर आप इस पद के लिए उम्मीदवार हैं और आपका सिलेक्शन हो जाता है, तो आपको level-4 के तहत 25500 से ₹81100 तक के बीच में है वेतन के तौर पर दिया जाएगा।

कोर्ट रीडर: – अगर आप इस पद के लिए फॉर्म भरने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि अगर आप का चयन हो जाता है, तो आपको वेतन के तौर पर level-4 के तहत 25500 से ₹81100 तक के बीच में दिया जाएगा।

चपरासी: – अगर आप इस पद पर फॉर्म भरने जा रहे हैं और आपका सिलेक्शन हो जाता है, तो आपको वेतन के तौर पर लेवल –1 के तहत 18000 से 56900 रुपए तक के बीच में दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथि (Bihar Civil Court Recruitment 2022 Form Apply Date)

तो अगर आप फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इस फॉर्म को भरने की शुरुआत हो चुकी है। और इस फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 हैं।

चयन प्रक्रिया (Bihar Civil Court Recruitment 2022 Selection Process)

तो अगर आप यह फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें आपका जो चयन प्रक्रिया होने वाला है। वह तीन चरण द्वारा होगा प्रथम आपका प्रीलिम्स परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट), देना होगा। अगर आप इस में सेलेक्ट हो जाते हैं।

तो आप को मुख्य परीक्षा (डिस्क्रिप्टिव टेस्ट) परीक्षा देना होगा। अगर आप इसमें भी सेलेक्ट हो जाते हैं, तो आपका अंतिम चरण इंटरव्यू द्वारा होगा। अगर आप इसमें भी सेलेक्ट हो जाते हैं, तो तो आप का चयन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा। और फिर आप इस जॉब के लिए सेलेक्ट हो जाएंगे।

Also Read:- BRABU UG 2nd Merit List 2022 :- स्नातक की दूसरी मेधा सूची हुआ जारी, यहां से देखें

Bihar Civil Court Vacancy 2022 Application Fee (आवेदन शुल्क)

तो अगर आप इस फॉर्म को भर रहे हैं, तो हम आपको बता दें किस फॉर्म को भरने में कितना फीस लगने वाला है।

क्लर्क: – जनरल, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस – 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग – 400 रुपये

स्टेनोग्राफर: – जनरल, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस – 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग – 400 रुपये

कोर्ट रीडर: – जनरल, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस – 800 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग – 400 रुपये

चपरासी: – जनरल, बीसी, ईबीसी, ईडब्ल्यूएस – 600 रुपये
एससी, एसटी और दिव्यांग – 300 रुपये

कैसे करें आवेदन (How to apply for Bihar Civil Court Recruitment 2022)

अगर आप इस वैकेंसी के लिए फॉर्म भरना चाह रहे हैं तो आपको इसके लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अथवा नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

जिसमें आपको अपनी मांगी जा रही सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। उसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करके उसका एक हार्ड कॉपी भविष्य के लिए निकाल ले।

Official Website:- Click here

Follow Us On

Whatsapp group Join Now
Join Our Telegram Group Join Now
Follow On GNews Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here