Bihar Board 12th Topper List 2022:- इंटर का टॉपर लिस्ट हुआ जारी, साइंस में सौरव और अर्जुन बने संयुक्त टॉपर

0
bihar board 12th topper list 2022

Bihar Board 12th topper list 2022 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंटर की रिजल्ट के परिणाम ऑनलाइन जारी किए। आपको हम बता देंं कि तीनों संकायो का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

कुल 80 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है। आर्ट्स में 79 फीसदी, कॉमर्स में 90.38 फीसदी, साइंस में 79.81 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परिणाम घोषित किए।

जानें तीनों स्ट्रीम में कितनों की आई फर्स्ट डिविजन
– आर्ट्स में 697086 स्टूडेंट्स में से 554419 स्टूडेंट्स पास हुए। यानी आर्ट्स में 79.53 स्टूडेंट्स पास हुए। आर्ट्स में 155458 फर्स्ट डिविजन से, 308611 सेकेंड डिविजन से और 90350 थर्ड डिविजन से पास हुए।

– कॉमर्स में 90.38 फीसदी रिजल्ट रहा। यहां कुल 60637 स्टूडेंट्स में से 54805 पास हुए। इनमें 31353 फर्स्ट डिविजन से, 19035 सेकेंड डिविजन से और 4417 थर्ड डिविजन से पास हुए।

– साइंस में कुल 79.81 फीसदी बच्चे पास हुए। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले कुल 567473 स्टूडेंट्स में से 452901 परीक्षार्थी पास हुए। 265218 परीक्षार्थी फर्स्ट डिविजन, 182919 सेकेंड डिविजन और 4764 परीक्षार्थी थर्ड डिविजन से पास हुए।

बिहार बोर्ड इंटर की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2022 ) एक साथ किया गया है। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा ( BSEB 12th Result 2022 ) में 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक चली थीं।

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां से अपना रिजल्ट करें चेक

Bihar Board 12th Topper List 2022

आर्ट्स के टॉपर
आर्ट्स में वीएम इंटर कॉलेज, गोपालगंज  के संगम राज ने 482 (96.4 फीसदी) अंकों के साथ टॉप किया।  यूडीएम गर्ल्स इंटर स्कूल, कटिहार की  श्रेया कुमारी 471 (94.2 फीसदी) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर गुरुकुल एसएस स्कूल, मधेपुरा की  रितिका रत्ना रहीं जिन्होंने 470 (94 फीसदी) अंक हासिल किए।

कॉमर्स के टॉपर

कॉमर्स स्ट्रीम में पटना बीडी कॉलेज के अंकित कुमार गुप्ता ने 473 अंक ( 94.6 फीसदी ) हासिल कर टॉप किया है। दूसरा स्थान पर नवादा केएलएस कॉलेज के विनित सिन्हा और पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स, साइंस के पीयूष कमार रहे। दोनों ने
472 मार्क्स, 94.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए। तीसरे स्थान पर गया कॉलेज की मुस्कान सिंह और गोपालगंज धर्म देव इंटर कॉलेज की अंजलि कुमारी रहीं। इन दोनों के 470 फीसदी मार्क्स (94 फीसदी) रहे।

– साइंस के टॉपर 
साइंस में नवादा केएलएस कॉलेज के सौरव कुमार और औरंगाबाद प्लस टू अशोक स्कूल के अर्जुन कुमार ने 472 अंक (94.4 फीसदी) हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। दूसरे स्थान पर मोतिहारी एमएस कॉलेज के राज रंजन रहे जिन्होंने 471 अंक (94.2 फीसदी) हासिल किए। तीसरे स्थान पर गया कॉलेज की सेजल कुमारी रहीं। सेजल ने 470 अंक (94 फीसदी) अंक हासिल किए।

BSEB 12th topper list 2022

Rank Student name Total marks
1 Sangam Raj 482
2 Ankit Gupta 473
3 Saurabh Kumar 472
3 Arjun Kumar 472

 

Bihar Board inter Arts topper list 2022

Rank Student name Total marks
1 Sangam Raj 482
1 Shreya kumari 471
2 Ritika Ratna 470

Bihar Board 12th Commerce topper list 2022

Rank Student name Total marks
1 Ankit Kumar Gupta 473
2 Vineet Sinha 472
2 Piyush Kumar 472
3 Mushkan Singh 470
3 Anjali Kumari 470

Bihar Board 12th Science topper list 2022

Rank Student name Total marks
1 Saurabh Kumar 472
1 Arjun Kumar 472
2 Raj Ranjan 471
3 Sejal Kumari 470

 

इस वर्ष कितना मिला है ग्रेस मार्क्स

अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8 नंबर से फेल हो जाता है तो उसे 8 नंबर बतौर ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाता है। वहीं अगर छात्र 4-4 नंबर से दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे ग्रेस मार्क्स के तौर पर 4-4 नंबर देकर पास घोषित कर दिया जाता है। पिछले साल ग्रेस मार्क्स की मदद से इंटर में 97,474 विद्यार्थी और पास हुए थे। इनमें आर्ट्स के 53,939, कॉमर्स के 1,814, साइंस के 41,691 और वोकेशनल के 30 विद्यार्थी पास हुए थे।

वर्ष 2021 में कितने विद्यार्थी पास हुए

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर नेेेे बताया है कि इस साल 10 लाख 45 हजार 950 छात्र एवं छात्राएं पास हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार इंटर में बिहार बोर्ड के कुल 78.04 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

लड़कियों ने मारी हर संकाय में बाजी

इस साल की रिजल्ट राज्य की बेटियों के नाम रहा। आपको बता दें कि इस साल तीनों संकाय में लड़कियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। हालांकि आर्ट्स में सीमुतुल्ला के कैलाश कुमार एवं मधु भारती संयुक्त रुप से टॉपर रहे हैं।

किस संकाय में कितने फ़ीसदी बच्चे पास हुए हैं

आनंद किशोर ने संबोधित करते हुए बताया कि आर्ट्स में 77.97 फ़ीसदी, कॉमर्स में 91.48 फ़ीसदी और विज्ञान में 76.28 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।

Bihar Board 12th toppers 2021 list

Rank Topper name Marks secured
1 Sonali Kumari (Science stream) 94.2%
2 Madhu Bharti (Arts stream) 92.6%
3 Sugandha Vani (Commerce) 91.4%

Bihar Board inter Arts topper list 2021

Rank Student name Total marks
1 Madhu Bharti 463
1 Kailash Kumar 463
2 Nandani Bharti 461
3 Abhishek Kumar 460
4 Sweta Rani 458
5 Shalvi Kumari 455
5 Priya Kumar 455

 Bihar Board 12th Science topper list 2021

Rank Student name Total marks
1 Sonali kumari 471
2 Aman Raj 470
2 Naveen Kumar 470
3 MD. Shaquib 469
4 kalpna Kumari 468
5 priyanshu Raj 466

 Bihar Board 12th Commerce topper list 2021

Rank Student name Total marks
1 Sugandha Kumari 471
2 MD. Chand 470
3 Priti Singh 468
3 MD. Ahtesham 468
4 Shahima Bano 467
4 Maitrika Verma 467
4 Raksha Raj 467
5 Shivani Kumari 465
5 Piyush saha 465

 

Join our telegram group:- Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here