Bihar Board 12th Result Date 2023 :- बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 की उत्तरपुस्तिकाओं का जांच पांच चरणों में शुरू हो गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी कि BSEB ने राज्यभर के कुल 123 जांच केंद्रों पर 2236 कंप्यूटर जानकारों की नियुक्ति किया है।
हर केंद्र पर जांच करने के लिए उत्तरपुस्तिका (Bihar Board Intermediate Result Date 2023) के अंकों को दो अलग-अलग कंप्यूटर में अपलोड करेंगे और फिर उनका मिलान करेंगे। जिससे अंतर पाए जाने पर आसानी से सभी गड़बड़ी पकड़ी जायेगी।
इंटर और मैट्रिक के रिजल्ट से जुड़ी खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ और सबसे पहले रिजल्ट का लिंक पहुंचाया जा रहा है।
Follow Us On
परीक्षक के मूल्यांकन करने के बाद उन उत्तर पुस्तिका की जांच (BSEB Inter Result Date 2023) प्रधान परीक्षक करेंगे। उसमें प्रधान परीक्षक उत्तर पुस्तिका के अंकों का मिलान करेंगे। इसके बाद कंप्यूटर पर अंकों की प्रविष्ट होगी। इसके बाद कंप्यूटर जानकार (Computer Operator) की ओर से अंकों को फिर से मिलाया जाएगा। यह प्रक्रिया तीन बार होगी।
इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से पांच मार्च तक चलेगा। गुरुवार यानी कि 23 February को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने अपना योगदान देना शुरू कर दिया था। 24 फरवरी की सुबह आठ बजे से कॉपियों की जांच (BSEB Intermediate Result Date 2023) शुरू हो चुकी हैं। दो शिफ्ट में मूल्यांकन होगा।
उत्तर पुस्तिका जांच के लिए कुल 20427 प्रधान परीक्षक व सह परीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा में 50 फीसदी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते हैं। इसकी परीक्षा विद्यार्थी ओएमआर उत्तर पत्रक पर देते हैं।
Also read:- BSEB 10th Question Paper Leak 2023 : क्या मैट्रिक का Question Paper हुआ Leak, पढ़े पूरी जानकारी…
स्कैनिंग का काम परीक्षा होने के तीसरे दिन से ही शुरू किया गया था। बोर्ड की मानें तो ओएमआर की स्कैनिंग का अब काम पूरा चुका है।
Bihar Board 12th Result Date 2023 : कब जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023
बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 24 फरवरी 2023 बिहार बोर्ड इंटर की उत्तर पुस्तिका की जांच शुरू हो गई है। जो कि 5 मार्च 2023 तक चलेगा।
इसके बाद रिजल्ट (Bihar Board Inter Result Date 2023) के फाइनल प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि इंटर की उत्तर पुस्तिका जांच के लिए 123 मूल्यांकन केंद्र बनाये गये हैं।
इंटरमीडिएट परीक्षा की 69 लाख 44 हजार 777 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 20 हजार 427 प्रधान परीक्षक एवं सह परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति किया गया है। इसके साथ ही जांच केंद्रों पर 10,302 एम. पी. पी. की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है।
बिहार बोर्ड इंटर उत्तर पुस्तिका जांच होने के बाद मार्च महीने के अंतिम 2 सप्ताह यानी कि 20 मार्च के बाद रिजल्ट (BSEB 12th Result Date 2023) जारी होने का संभावना है।
बिहार बोर्ड के खबरों के लिए Bihar Local News के व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ जाएं। जहां आपको पिछले लगातार 3 सालों से हमेशा सही न्यूज़ पहुंचाया जा रहा है।